घर से गायब मासूम छात्र का सोतानाला में मिला शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर से गायब मासूम छात्र का शव सोतानाला में उतराता मिला| शव मिलने से कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के गाँव कुंडरी सरगपुर के मजरा करनपुर घाट निवासी कृष्णपाल सिंह का 6 वर्षीय पुत्र अर्जुन बीती रविवार की शाम लगभग 3 बजे घर से गायब हो गया| परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की| सोमवार को लगभग 11 बजे उसका शव घर से लगभग 200 मीटर दूर सोतानाला में उतराता मिला| शव मिलने पर प्रधान अतर सिंह ने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज एसआई सुरजीत, सुधा सिंह आदि मौके पर पंहुचे| सुधा सिंह ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| मृतक की माँ फूल श्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|