नर्स के घर से 10 लाख के जेबरात पार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार शाम नर्स के घर से बक्से में रखे लगभग 8 से 10 लाख के जेबरात पार हो गये| पुलिस जाँच कर रही है|
जनपद नोयडा की मूल निवासी पिंकी राठौर आवास विकास के डॉ० मांगलिक के अस्पताल के निकट सुरेश तिवारी के आवास में किराये के मकान में रहती है| पिंकी वर्तमान में लोहिया अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है और लोहिया के एसएनसीयू वार्ड में डियूटी दे रहीं है| रविवार को पिंकी 2 बजे डियूटी पर चली गयीं| शाम को उनको कमरें का दरवाजा खुला होनें की जानकारी हुई| जिस पर पिंकी तत्काल अपने घर पंहुची| उन्होंने बक्से में देखा तो उनके लगभग 8-10 लाख रूपये कीमत के जेबरात गायब थे| सूचना मिलने पर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, आवास विकास चौकी इंचार्ज जगदीश भाटी मौके पर पंहुचे| पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसने बक्से में जेबरात रखकर उसमे ताला डाल दिया था और चाबी कपड़ो में छुपाकर रख दी थी| चोरों में पहले चाबी से ताला खोला और जेबरात साफ कर बक्से में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ही ले गये| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि चोरी हुई है| जाँच की  जा रही है|