भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के साथ बदसलूकी के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विधान सभा मतदान के कुछ दिन पूर्व भाजपा के प्रचार वाहन में लगे पीएम और सीएम के होर्डिंग फाड़ने और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता करनें के मुकदमे में नामजद आरोपी को पुलिस ने थानें से रिहा कर दिया|
थाना क्षेत्र के फकरपुर निवासी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा नें मुकदमा दर्ज कराया था| जिसमे कहा कि वह भाजपा के प्रचार वाहन पर जा रहे थे तभी उन पर कुछ लोगों नें हमला बोल दिया| उन्होंने चालाक के साथ मारपीट कर उनके साथ भी खींचातानी कर दी| पुलिस नें भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर राजा, नीलेश,बृजेश, रामप्रकाश, बबलू व 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ 7 फरवरी को मुकदमा पंजीकृत किया था| रविवार को पुलिस नें आरोपी रामप्रकाश को पुलिस ने पेट्रोल पंप के निकट ही दबोच लिया| पुलिस आरोपी को थानें ले आयी| जिसके बाद नेताओं के फोन घनघनाने लगे| पुलिस में बाद में उसे थानें से छोड़ दिया|