पुण्यतिथि पर आजाद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहीद चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लोगों ने उनके जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये और देश में आजादी की लड़ाई के शहीद आजाद की सक्रियता को नमन किया गया।
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए| सभी नें उनकी प्रतिमा का माल्यार्पण किया| महासभा नेताओं ने कहा कि आजाद नें कही दुश्मनों के सामने घुटने नही टेके| उन्होंने आत्मसम्मान व देश प्रेम की खातिर खुद को गोली मार ली लेकिन अंग्रेजो के हाथ नही आये| चंद्रशेखर आजाद जी ने करोड़ों भारतीयों के हृदय में आजादी की अलख जगाने वाले प्रखर देशभक्त थे। उनके बलिदान दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी देश की भलाई के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे। उन्होंने भारत की आजादी के लिए जो शहादत दी, वह हमारे उपर ऋण है और हमें उनके सपनों का भारत बनाकर उनके सपने को पूरा करना है।
इस दौरान वैभव सोमबंशी, करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, सुबोध रत्न, बिहारी अग्निहोत्री, नगर प्रभारी हिन्दूमहासभा विपिन अवस्थी, राघव रोहित, सत्यभान, भानु प्रताप सिंह आदि रहे|