शहर में धूमधाम से निकाली गई विश्वकर्मा शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक

फर्रुखाबाद: सोमबार को शहर में कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति विश्वकर्मा मन्दिर बढपुर की तरफ से भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गयी। जिसका जगह- जगह स्वागत स्वागत किया गया।
शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल से नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल नें फीता काटकर व आरती उतारकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरू रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर समाप्त हुई| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया|
शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा के साथ उनके पांच पुत्रों की झांकियों को भी शामिल किया गया| शोभायात्रा के बाद मन्दिर में हबन पूजन किया गया| समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया| इस दौरान आयोजित हुए प्रबुद्ध जनसम्मान समारोह में ओम प्रकाश शर्मा
व रामऔतार शर्मा को को सम्मानित किया गया| मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश राजपूत रहे| अध्यक्षता सोहनलाल शर्मा नें की| संचालन रावेन्द्र कुमार नें किया| सर्वेश शर्मा, देवेराज शर्मा, सोवरन लाल, विनीत शर्मा, उमाकान्त, बीना शर्मा, कमलेश शर्मा आदि रहे|