राशिफल: पढ़े क्या कहते हैं आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS Politics

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं फिर भी पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मंगल, शुक्र, शनि और बुध की युति व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।वृष: चार ग्रहों की युति रुके हुए कार्य को संपन्न कराएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रोग या विरोधी से तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: चली आ रही समस्या पर नियंत्रण होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।
मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। शनि, बुध, शुक्र एवं मंगल आपकी राशि से बारहवें होंगे, अपनों से ही तनाव मिलेगा। संयम से काम लें।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।