सपा प्रत्याशी के ससुरालियों नें निर्दलीय प्रत्याशी को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) समाजवादी पार्टी के भोजपुर विधान सभा से चुनाव लड़े अरशद जमाल सिद्दीकी के ससुरालियों पर निर्दलीय प्रत्याशी नें मारपीट और जान से मारनें की धमकी देनें का आरोप लगाकर थानें के बाहर हंगामा किया| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की छानबीन कर रही  है|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी रिजवान नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि वह भोजपुर विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था| मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे जब वह अपने कार्यालय पर बैठा था तो सपा प्रत्याशी अरशद जमाल के ससुर अब्सार पुत्र सिराजुद्दीन, सोयेव व रासिद पुत्र इरशाद व उनके परिजन लाठी-डंडो से लैस होकर आ गये| आरोपियों ने कहा कि उसके कारण जरारी में फर्जी वोट नही डालनें दिया जिससे मतदान प्रतिशत कम रहा| उन्होंने मारपीट कर दी| आरोपियों नें जान से मारनें की धमकी दी|  इसके साथ ही अरशद जमाल के खिलाफ भविष्य में चुनाव लड़ने पर जान से मार कर लाश गायब करने की धमकी दी|
तहरीर देंने से पहले निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान का थानें के सामने दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ| जिस पर थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें मौके पर आकर मामले को शांत किया| थानाध्यक्ष नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|