ससुराल में फांसी पर झूलती मिली विवाहिता

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात विवाहिता ससुराल के कमरें में फांसी के फंदे पर झूल गयी| पुलिस नें तहरीर मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अनमोला निवासी रुस्तम यादव की 22 वर्षीय पत्नी सलोनी का शव घर के कमरें में छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे पर झूलता मिला| रात में ही रुस्तम के पड़ोसी नें सलोनी के मायके गंगधरापुर मकरंद नगरकन्नौज उनके मायके में सूचना दी| मंगलवार को सुबह मृतका के पिता हरीशंकर परिजनों के साथ पंहुचे| उन्होंने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि उनकी पुत्री सलोनी मानसिक रूप से परेशान थी| लिहाजा उसने फांसी लगाकर जान दे दी| मृतका सलोनी के एक 5 माह की दुधमुहीं पुत्री है| उसका 29 जून 2020 को रुस्तम से विवाह हुआ था|  तहरीर मिलने के बाद दारोगा भभूति प्रसाद नें पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|