बालू भरे ट्रैक्टर की बुलेरो से भिडंत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित पांच घायल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीजेपी की रैली से शामिल होकर आ रहे बुलेरो सबार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सहित चार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गये| सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| एक बाइक सबार भी घायल हुआ| बाइक सबार की हालत नाजुक होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
फखरपुर निवासी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा बुलेरो से सबार होकर अपने  तीन अन्य साथियों के साथ नवाबगंज भाजपा की रैली से लौट रहे थे| तभी ग्राम बरुआ के निकट बालू लेकर आ रहे ट्रैक्टर से बुलेरो की टक्कर हो गयी| जिससे बुलेरो सबार मनोज मिश्रा, बुलेरो चालक गुजरपुर निवासी मनोज, उदय प्रताप पुत्र रघुनंदन निवासी लीलापुर, नीरज अवस्थी शक्ति केंद्र संयोजक घायल हो गये| दुर्घटना में एक बाइक सबार आशाराम पुत्र पहलवान निवासी कड़क्का भी घायल हुई| सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से बाइक चालक आशाराम को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया| राजेपुर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने जाँच पड़ताल की|