अरशद के जनसम्पर्क में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव के मतदान के लिए केबल पांच दिन बचे है| लिहाजा भोजपुर के सपा प्रत्याशी नें अपनी ताकत झोंक दी| उनके साथ बड़ी संख्या में प्रभावशाली चेहरे मंगलवार को नजर आये|
सपा के भोजपुर विधान सभा के प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के साथ श्रंगीरामपुर अस्तल के महंत बबुआ वाजपेयी के साथ ही मोनु राठौर, छुन्नू राठौर, उदयभान पाल,राजेन्द्र पाल, अशोक पाल, जे पी वर्मा, उर्मिला राजपूत, सूरजनरान वर्मा, रिन्कू कटियार, ननिया पन्डित, निखिल गुप्ता, काका औदिच्य आदि समर्थक के साथ कस्बे में जनसम्पर्क किया| प्रचार के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब आगे-आगे चलती दिखी| दरअसल उत्साह का एक कारण और दिखा की जिले में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की जनसभा है| लिहाजा उसमें भीड़ जुटानें की तैयारी  की गयी| सभी को साइकिल  की रफ्तार बढानें के लिए माहौल बनाया| इस दौरान सौरभ कटियार, अमर सिंह वर्मा, प्रधान नागेन्द्र शाक्य, बन्टू नागर जिला पंचायत सदस्य, राम महेश अहिरवार,राकेश दिवाकर आदि भी रहे|