वोट की खातिर रामपुर की बाजार में पैदल घूमी प्रियंका

Politics Politics-CONG. UP NEWS विधानसभा चुनाव 2022 सामाजिक

डेस्क:यूपी में जहां पश्चिम के जिलों में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान चल रहा है,वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रामपुर शहर के बाजारों में पैदल घूमींं। प्रियंका रामपुर में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहुंची। यहां उन्होंने रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान गाड़ी से उतरकर प्रियंका गांधी ने बाजार में दुकानदारों से बात की। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करने के साथ उन्हें पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल बातों को भी बताया।प्रियंका गांधी 12 बजे ईदगाह गेट पहुंची। यहां से नगरपालिका होते हुए हाथी खाने तक पैदल चलती रहीं। बीच-बीच में दुकानदारों से मतदान की अपील करती रहीं। हाथीखाना चौराहे पर टायर पंचर लगा रहे शाहिद की दुकान में पहुंच गईंं और उसका हालचाल जानने के साथ ही उसके काम को लेकर भी बात की। इस दौरान दुकानदारों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कई जगह उन पर फूलों की बारिश हुई। साथ चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी नवेद मियां ने भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की|