राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। नई नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।
वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मिथुन: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा। मनोरंजन का अवसर मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक प्रगति होगी।
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।
मीन: भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।