लेखपाल समेत आठ के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) विधान सभा चुनाव में निष्पक्षता के साथ ही साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए आम जन में निर्भीकता व जागरूकता बनाये रखनें के लिए जिला प्रशासन नें लाइसेंस जमा ना करने वाले लोगों पर शिकंजा करनें के लिए कमर कस ली है|  पुलिस नें शस्त्र लाइसेंस जमा करनें में अनदेखी करनें वाले       लेखपाल समेत आठ लोगों के शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी है| जबकि दो लोगों के शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही पूरी कर ली गयी है|
थानाध्यक्ष सुनील कुमार परिहार नें बताया कि बजीर नगला निवासी अरविदं व पंचम नगला निवासी अवधेश नें शस्त्र लाइसेंस जमा नही किये थे| उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी गयी थी| जिनके डीएम नें शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण केआदेश जारी कर दिये| इसी क्रम में खाखिन निवासी कुलदीप, बलीपट्टी निवासी अरुणेश कुमार, कस्बा निवासी उमेश, जगपाल, लेखपाल विजय कृष्ण पाठक, सरताज, विरेश व मनीष सिंह के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट डीएम को भेजी है| थाना क्षेत्र में 926 लाइसेंस है| जिसमे 664 थानें में जमा कराये गये है| जबकि 120 दुकानों पर जमा कराये गये है|