पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सपा उपाध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी को सपा नें जिला उपाध्यक्ष का ताज पहनाया है|
दरअसल योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद नें विगत कुछ दिनों पूर्व  भाजपा को छोड़ दिया था| जिसके बाद उन्होंने सपा की साइकिल पर सबारी कर ली| लिहाजा जिले में उसके खास समर्थक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी नें भी सपा का दामन थाम लिया| उन्हें सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने जिला उपाध्यक्ष बनाया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|