अमृतपुर विधान सभा की 14 साल पुरानी है राजनीतिक पृष्ठभूमि

FARRUKHABAD NEWS Politics सामाजिक

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) विधान सभा चुनाव में चारों विधान सभा सीटों में से अमृतपुर सीट भी महत्वपूर्व स्थान रखती है| इस विधानसभा सीट के लिए अब तक हुए दो चुनाव में एक बार सपा और दूसरी बाद बीजेपी को जीत मिली है| अमृतपुर से बीजेपी के सुशील कुमार शाक्य विधायक हैं| अमृतपुर विधानसभा सीट अमृतपुर कस्बे के नाम पर अस्तित्व में आई|
विधानसभा अमृतपुर सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो इस सीट का इतिहास अधिक पुराना नहीं है| वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद ये विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी| इस नई-नवेली विधानसभा सीट के लिए साल 2012 में पहली दफे मतदान हुआ था| 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) अमृतपुर सीट से नरेंद्र सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेकेएपी के डॉ० जितेंद्र सिंह यादव को 18971 वोट से मात दी थी| भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सुशील कुमार शाक्य तीसरे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महावीर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे| 2012 में अमृतपुर का चुनावी मुकाबला चतुष्कोणीय था|
2017 का जनादेश
अमृतपुर विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने अपने निवर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह यादव को ही उम्मीदवार बनाया| सपा के नरेंद्र सिंह यादव के सामने बीजेपी से 2012 में दूसरे स्थान पर रहे सुशील कुमार शाक्य और बसपा से अरुण कुमार मिश्रा थे.| बीजेपी के सुशील ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के नरेंद्र को 40507 वोट के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी| बसपा के अरुण तीसरे और निर्दलीय शिशु प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे| अमृतपुर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम निर्धारित करने में शाक्य, ब्राह्मण और क्षत्रिय,यादव मतदाता भी निर्णायक भूमिका रहती है|
अमृतपुर विधान सभा के कुल मतदाता
कुल मतदाता- 3,07,351
पुरुष- 1,67,001
महिला- 1,40,338
इस बार यह हैं प्रत्याशी
निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, सपा डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, बसपा राहुल कुशवाह, भाजपा सुशील शाक्य, कांग्रेस से शुभम तिवारी मुख्य रूप से मैदान में हैं|