राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे, लेकिन भाई-बहन से रिश्तों में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मिथुन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक स्तर पर प्रयासों में प्रगति होगी।कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक श्रम करना होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संबंध बनेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या: आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। निजी सुख में व्यवधान आएगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों मंे प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
धनु: अधीनस्थ कर्मचारी या भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।
मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
कुंभ: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कायरें में रुचि बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।