राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कालसर्प योग कार्यो में व्यवधान देगा। शिवजी की आराधना करें।
वृष: आज आप कालसर्प योग से ग्रसित हैं, जिस कारण से कर्मक्षेत्र मंे लापरवाही न बरतें और वाणी पर संयम रखें। शिवजी की आराधना करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मिथुन: आर्थिक मामलों में व्यवधान रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि मन अशांत रहेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। पारिवारिक सहयोग रहेगा।
सिंह: कालसर्प योग आज आपको व्यवधान देगा। बचने के लिए शिवजी की आराधना करें। मन खिन्न रहेगा। संयम बरतें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।
कन्या: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के कारण चिंतित होंगे। वाणी पर संयम न रखने पर निजी सुख में व्यवधान आएगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।
तुला: आज कालसर्प योग से आप ग्रसित हैं। निजी सुख में व्यवधान आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहिए। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। शिवजी की आराधना करें।
वृश्चिक: महत्वाकांक्षा की वृद्धि होने से मन अशांत होगा। किसी अपने से पीड़ा मिलेगी। आर्थिक मामलों में विशेष रूप से सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
धनु: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।
मकर: भावुकता के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कायरें में सफलता मिलेगी।
कुंभ: पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। कालसर्प योग के प्रभाव से मन खिन्न रहेगा। कोई ऐसा निर्णय न लें जो हानिकारक हो। शिवजी की आराधना करें।मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।