भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष बने सिद्धांत सिंह

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष,पश्चिम मंडल सिद्धांत सिंह को मनोनीत किया गया| उनके समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी|
नगर अध्यक्ष विकास पांडेय एवं युवा मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष रोहन कश्यप के अनुमोदन पर सिद्धांत सिंह को भाजयुमो का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| उन्हें आगामी विधान सभा चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ लगने की नसीहत देंने के साथ ही संगठन को मजबूत करनें के निर्देश दिये गये है| नगर अध्यक्ष रोहन कश्यप, लकी सक्सेना (उपाध्यक्ष), राहुल कश्यप उपाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता शुभकामनाएं दी|