युवक को लव जिहाद के शक में दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)राह चलती युवती नें मनचले नें शराब के नशे में छेड़छाड़ कर दी| जिस पर लोगों नें उसकी पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया| हिन्दू महासभा ने पुलिस को मनचले के खिलाफ तहरीर दी है| जिसमे युवक [परलव जिहादी होनें का आरोप लगाया है|
हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और हिन्दू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा मोहल्ला नुनहाई में चल रहे हबन में शामिल होकर वापस लौट रहे थे| उसी दौरान एक युवक सड़क पर चल रही युवती से छेड़छाड कर रहा| जिस पर भीड़ नें युवक की पिटाई कर दी| जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया| राजेश मिश्रा नें आरोपी युवक पर लव जिहाद करनें का आरोप तहरीर में लगाया है|
कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|