सेन्ट्रल जेल में फिर मिले आधा दर्जन बंदी कोरोना संक्रमित, जिले में 63 नये केस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है| कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन व दिन बढती जा रही है| जेल की सलाखों के पीछे भी कोरोना नें अपनी पंजे जमा दिये है| बीते दिन सेन्ट्रल जेल में आधा दर्जन बंदी और दो बंदी रक्षक कोरोना संक्रमित मिले थे| शुक्रवार को पुन: सेन्ट्रल जेल में आधा दर्जन नये बंदी संक्रमित मिलने से जेल प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है|
शुक्रवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में जेएनबी रोड़, आवास विकास, शहर के गढ़ी असरफ अली, मन्नी गंज, पल्ला जटवारा, बिर्राबाग, लिंजीगंज, लिंजीगंज अस्पताल के चिकित्सक, मित्तू कुंचा, सीएचसी कमालगंज, गाँधी नगर कमालगंज  आदि जगहों पर कोरोना के केस मिले है| जिसमे विकास खंड कमालगंज क्षेत्र में 11, मोहम्मदाबाद में एक, शमसाबाद में एक, विकास खंड बढ़पुर में 20 के साथ ही वहीं सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ में आधा दर्जन नये केस शुक्रवार को मिले है| जिसनें जेल प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है|  सेन्ट्रल जेल में दो दिन के भीतर 14 केस संक्रमित निकल चुके है| वहीं जनपद की बात करें दो दो दिन में 136 केस आने से लोगों में दहशत बढ़ गयी है|