विवेकानंद से प्रेरणा लें, उनके बताए रास्ते पर चलें

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये| इसके साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया|
नगर के लोहाई रोड़ सहित भारतीय पाठशाला में स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण करनें के बाद भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक बाथम नें कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए| आज युवा वर्ग के स्वामी विवेकानंद आदर्श है| सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज नें कहा कि  स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत व व्यक्तित्व को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वामी विवेकानंद ने आध्यात्मिक चेतना के साथ राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, अमित पाठक, रोहित शर्मा, मनोज शुक्ला, शैलेंद्रराजपूत आदि रहे|