गृह कलह में महिला नें बेटी सहित किया आत्मदाह का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) महिला मित्र से फोन पर बात करनें को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को तुल पकड़ गया| गुस्साई पत्नी ने सबक सिखानें के लिए घर में आग लगाकर बेटी समेत आत्मदाह करनें का प्रयास किया| मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस छानबीन कर रही है|
थाना क्षेत्र के गाँव सरबरआलमपुर में एक दम्पति के बीच लम्बे समय से अनबन चल रही है| पत्नी का आरोप है कि उसके पति के किसी महिला से करीबी सम्बन्ध है| वह उससे रात को चोरी छुपे फोन पर बात करते हैं| मंगलवार रात पत्नी नें पति को फोन करते समय रंगे हाथो पकड़ लिया| दोनों में जमकर तूतू-मेमे हुई| सुबह होनें पर गुस्साई महिला नें पति को सबक शिखानें की गरज से घरेलू सामान एकत्रित कर आग लगायी औरअपनी 6 वर्षीय बेटी को पकड़ कर आत्मदाह की धमकी दी| इस पर पति के हाथ-पैर फूल गये और उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी| इस पर महिला वहां से भाग खड़ी हुई| शोर-शराबा सुन पड़ोस के लिए पहुच गये और उन्होंने आग आर मिट्टी और पानी फेंक कर काबू किया|  डायल 112 को पति नें बताया कि उसकी पत्नी कही चली गयी है| इस बीच महिला नें थानें जाकर पति पर आशनाई और मारपीट का आरोप लगाया| थानाध्यक्ष देवेश कुमार नें बताया कि घटना की जानकारी है | कार्यवाही तहरीर मिलने पर की जायेगी|