बीजेपी ने नियुक्त किये संगठन के चुनाव अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

BJPBJP 2फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नये संगठन का जल्द ही गठन किया जाना है| इसके लिये जनपद आये जिला चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी ने कुल 14 मंडलो के चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिये गये है|

शहर क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल के आश्रम में आयोजित की गयी संगठन के जिला पदाधिकारियों व संचालन समिति की बैठक में सभी 14 मंडलों के चुनाव अधिकारियो की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी| जिला चुनाव अधिकारी रजनी कान्त महेश्वरी व सहायक चुनाव अधिकारी देवेश कुमार शंखवार ने नगर क्षेत्र राजीव कुमार, फातेह्गढ़ क्षेत्र डॉ० मुकेश राठौर, बढ़पुर कुलदीप दुबे, छाबनी सुरेन्द्र कठेरिया, कमालगंज रुपेश गुप्ता,जहानगंज प्रदीप सक्सेना, मोहम्दाबाद प्रांशु दत्त द्विवेदी, कायमगंज सुनील रावत, शमसाबाद धीरेन्द्र वर्मा, अचारा विनीत भारद्वाज, कम्पिल रामआसरे दिवाकर, राजेपुर विजय गुप्ता, नवाबगंज सुभाष को चुनाव अधिकारी बनाया गया है|

पूर्व में बीजेपी में 27 मंडल थे| जिन्हें सगठन चुनाव के चलते 14 मंडलो में कर दिया गया| इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला महामंत्री विमल कटियार, पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,मिथलेश अग्रवाल, शैलेन्द्र राठौर, प्रदीप सक्सेना, रुपेश गुप्ता, शैलेन्द्र राजपूत, भास्कर दत्त द्विवेदी व दिलीप भारद्वाज, संजू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे|