बुधवार को जिले में 31 मिले कोरोना संक्रमित

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जिले में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है| आज कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 31 पायी गयी|
जनपद में बीते दिन केबल 7 मामले प्रकाश में आये थे लेकिन बुधवार को यह संख्या चार गुना से भी जादा बढ़ कर 31 पर पंहुच गयी है| लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच लापरवाही पर लगाम नही लग पा रही है| लापरवाही का आलम यह ही कि लोग सार्वजनिक जगह पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नही किया जा रहा है| जिसका परिणाम कोरोना बम के बीच में सामने आया है| लेकिन लापरवाही पर जिला प्रशासन और पुलिस लगाम नही लगा पा रही है| वहीं पुलिस लाइन अस्पताल में आज तीसरे दिन कोविसिल्ड 133 व को वैक्सीन 149 पुलिस कर्मियों के लगायी गयी|