मजदूर के खाते से दो लाख की नकदी साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) साइवर अपराधियों पर समय रहते शिकंजा ना कसे जानें से उनके हौसले बुलंद है| पुलिस सामान्यता इन अपराधों को समय रहते संज्ञान में ही नही ले रही है| दिनों दिन साइबर अपराधों की संख्या बढती जा रही है| एक मजदूर ने एटीएम कार्ड लिया ही नही और उसके खाते से  एटीएम के द्वारा 2 लाख 80 हजार की नकदी साफ हो गयी| बैंक अधिकारी पीड़ित की सुनने को तैयार नही है| पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नही कर रही|
शहर के गाँव चाँदपुर निवासी मजदूर महेश चन्द्र का बैंक ऑफ बडौदा अमेठी जदीद में बचत खाता है| तीन वर्ष पूर्व महेश नें अपनी भूमि बेचकर तीन लाख अपने खाते में जमा किया| अनपढ़ होनें के चलते उसने ना ही एटीएम लिया और ना ही चेक बुक ली| 10 मार्च 2021 को खाता अपडेट कराया तो उसके खाते में दो लाख 33 हजार 728 रूपये थे| उसमे से 60 हजार रुपया पार हो गया था| जब बैंक कर्मियों से इसकी जानकारी ली तो उसे समझा कर टरका दिया| इस बीच महेश को जब अपना आपरेशन करानें के लिए रुपयों को जरूरत पड़ी तो वह अपनी पत्नी के साथ 10 जनवरी को बैंक पंहुचे तो उन्होंने रूपये निकालनें का वाउचर भरा जिस पर कैशियर नें बताया कि खाते में कोई रुपया नही है| केबल 343 रूपये हैं| कैशियर ने बताया कि 3 मार्च 2021 से अब तक खाते से दो लाख 80 हजार रूपये एटीएम के माध्यम से निकाले जा चुके है| अनपढ़ महेश नें कहा की उसने एटीएम के लिए कभी प्रार्थना पत्र नही दिया तो उसके नाम से एटीएम कैसे जारी हो गया| इस पर बैंक कर्मी भड़क गये और उसे वहां से भगा दिया| परेशान महेश मंगलवार को कोतवाली पंहुचा और घटना के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे बैंक कर्मियों द्वारा सांठगाठ कर उसके नाम से एटीएम बनवाकर उसके खाते से रूपये निकालनें का आरोप लगाया गया है| पुलिस नें उसे कार्यवाही का आश्वासन देकर टरका दिया|