भाजयुमो नें मशाल जुलूस निकाल पंजाब सरकार को कोसा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक होनें से खफा भाजयुमो नें लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर पंजाब सरकार को कोसा| भाजयुमो नें सरकार बर्खास्त करनें की मांग की|
गुरुवार को शाम को भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला के नेतृत्व में रेलवे रोड़ स्थित होरीलाल मार्केट से मशाल जुलूस निकाला गया| जुलूस शहर के चौक, नेहरु रोड़, घुमना व लाल सराय होते हुए लाल दरवाजे पर समाप्त हुआ| जिसमे भाजयुमो कार्यकर्ता पंजाब के सीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे| जिला महामंत्री राहुल राजपूत नें कहा कि पंजाब सरकार का यह रवैया देश की जनता को भी रास नही आया है| पीएम मोदी की लोकप्रियता कांग्रेस को रास नही आ रही| अभय प्रताप सिंह, रानू दीक्षित,अमित ठाकुर, विक्रांत तिवारी, पवन मिश्रा, अंकित गुप्ता, मयंक गुप्ता, सिद्धांत सिंह, सागर पाण्डेय, रोहन कश्यप आदि रहे|