अपडेट: प्रेम प्रसंग में युवक फांसी पर झूला, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती देर शाम घर से लापता हुए युवक का शव घर के निकट एक अमरूद के बाग में फांसी पर झूलता मिला|परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें जाँच पड़ताल में जुटी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खंदिया निवासी 25 वर्षीय पंकज पुत्र किशन पाल सिंह मैजिक का चालक था| किशन पाल सिंह नें बताया की उसका पुत्र पंकज शाम को तकरीबन 7:15 बजे मोबाइल से बात कर रहा था| बात करते ही करते वह अचानक लापता हो गया| जब रात में घर नही पंहुचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी| किशन पाल नें पुलिस को सूचना दी की उनका पुत्र पंकज शादीशुदा है| 3 जनवरी की देर शाम मोबाइल से काल आनें पर वह घर से चला गया था| काफी देर इंतजार के बाद जब वह नही आया तो उसे काल किया लेकिन काल रिसिब नही हुआ| मंगलवार सुबह 10:30 बजे पंकज का शव रेलवे लाइन के किनारे अमरुद के बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला| बाग मोहल्ले के ही शिव सिंह का है| उसका एक पेंड पर और एक जमीन पर लटका था| उन्हें पूर्ण आशंका है कि उनके बेटे की हत्या की गयी है|उसका मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है| हत्या का कारण युवती हो सकती है| मृतक की पत्नी शिवानी  व माँ शशि देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पंकज का शिवानी से बीते लगभग एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अतर सिंह, फिल्ड यूनिट आदि मौके पर आ गये| पुलिस नें छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा| सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगनें के कारण स्वांस नली का अवरुद्ध होना बताया गया है| रिपोर्ट में अन्य किसी चोट का उल्लेख नही किया गया है|
मोबाइल खोलेगा मौत का राज
घटना से पहले मृतक पंकज एक मोबाइल से बात कर रहा था| लिहाजा अब उसके फांसी पर पुलिस और परिजनों की नजर उसके मोबाइल फोन में है | पुलिस का मानना है कि जिस तरह से वह मोबाइल से बात करनें के दौरान गायब हुआ था| मृतक के पिता किशन पाल सिंह नें आरोप लगाया कि पंकज की हत्या कर शव  पेंड पर लटका दिया|