दिव्यांग महिला नें एसडीएम से लगायी गुहार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घरेलू विवाद से तंग दिव्यांग महिला मदद की गुहार लेकर थाने पंहुची तो पुलिस नें मदद करना तो दूर उसे अशब्द कहकर अपमानित कर दिया| पीड़ित महिला नें एसडीएम अमृतपुर से अपना दुखड़ा सुनकर मदद की गुहार लगायी|
कस्बा राजेपुर निवासी लोकेश तिवारी की पत्नी शोभा दिव्यांग हैं| उनका परिवार में विवाद चल रहा है| वह बीते दिनों मदद की गुहार लगानें थाने पंहुची तो मदद करना तो दूर की बात पुलिस कर्मियों नें अशब्दो का प्रयोग करते हुए थाने से भगा दिया| पीड़ित दिव्यांग सोमवार को एसडीएम अमृतपुर प्रीती तिवारी के सामने पेश हुई और न्याय दिलानें की  गुहार लगायी| एसडीएम नें शोभा तिवारी को प्रकरण की जाँच कराकर न्याय दिलानें का भरोसा दिया है|