राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: शुक्र का परिवर्तन दांपत्य जीवन को प्रभावित करेगा। धन व्यय कराएगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम बरतें।
वृष: शुक्र, सूर्य की युति राहु से षणाष्टक योग बना रही है। मन में भय व्याप्त करेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। अवसाद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। ईश्वर की आराधना करें।
मिथुन: शुक्र का परिवर्तन संतान के लिए उत्तम होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
कर्क: शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में व्यवधान देगा। व्यर्थ की उलझनें देगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: शुक्र का परिवर्तन रिश्तों में गलतफहमी दे सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यस्तता बढ़ेगी। संयम से काम लें।
कन्या: सूर्य एवं शुक्र की युति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। मौसम के रोग से बचें। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शुक्र का परिवर्तन मैत्री संबंधों को मजबूत करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
वृश्चिक: रक्तचाप के प्रति सचेत रहें। अग्नि या वाहन दुर्घटना के प्रति लापरवाह न रहें। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।
धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करे जो प्रतिष्ठा को प्रभावित करे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
कुंभ: सूर्य, शुक्र की युति निजी सुख में वृद्धि करेगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कायरें में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।