राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: बुध का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा। दापंत्य जीवन सुखमय होगा।
वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। झगड़ा-विवाद से बचें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ेगा।
मिथुन: अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। निजी सुख मंे व्यवधान आएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम का रोग प्रभावित करेगा। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी, लेकिन जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें।
सिंह: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका  है। कुछ भी ऐसा न करें जो स्वास्थ्य को प्रभावित करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाई-बहन का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में  सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु: रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में  सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
मकर: स्वास्थ्य के मामले में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा।
मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में भरपूर प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।