खाटू श्याम के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते शनिवार रात श्री खाटू श्याम बाबा क भव्य कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसके भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमते दिखे| श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या नजर आयी| गायकों ने भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर खूब झूमे।
शहर के श्रीराम जानकी खाटू श्याम श्री महाकाली मन्दिर नया कोठा पार्चा में  भजन का आयोजन किया गया| जय श्रीश्याम यूपी 76 ग्रुप ने प्रथम बार श्याम कीर्तन का आयोजन गया|  भजन गायकों नें हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा’, नीरज तूफानी ने ‘मोर छड़ी का जादू निराला, जैसे हमारा श्याम निराला’, ‘बाबा श्याम का जन्मदिन आयो रे’ आदि की प्रस्तुति दी और भक्त खूब झूमे। इस दौरान अक्षत गुप्ता, हर्ष भारद्वाज, दीपक वर्मा, सार्थक गुप्ता, वाशू सैनी, सोम पाण्डेय व रानू मिश्रा आदि रहे|