गणित दिवस पर संख्याओं के जादूगर को किया याद

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय गणित दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया| जिसमे संख्याओं के जादूगर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद कर उनके व्यक्तित्व और जीवन पर प्रकाश डाला गया|
प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने कहा की श्रीनिवास रामानुजन के  व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचय कराया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में कहा गया कि संख्याओं के जादूगर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।  उन्होंने आर्यभट्ट प्रथम, आर्यभट्ट द्वितीय, श्रीनिवास रामानुजन के अतिरिक्त अन्य भारतीय गणितज्ञों के योगदान को भी रेखांकित किया। जयन्ती के उपलक्ष्य में छात्राओं ने पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान रिया राजपूत,  द्वितीय स्थान गीता, तृतीय स्थान क्षमा ने प्राप्त किया। अनुसुईया दीक्षित, श्वेता सुविधा आदि रहे|
इस लिए मनाते है गणित दिवस
आज यानि 22 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय गणित दिवस  मनाया जा रहा है। हमारे देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा गणितज्ञ एस. रामानुजन के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा 26 फरवरी 2012 को की थी। इसके बाद से इसके बाद से हर वर्ष 22 दिसंबर को इसे मनाया जाता है।