रामनगरिया में पहली बार आयेगा डबल स्टोरी मौत का कुआँ व टावर झूला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी जनवरी माह में गंगा किनारे तम्बुओं का नगर बसानें की जिला प्रशासन की कवायत शुरू हो गयी है| मेला परिसर के समतलीयकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है| अब बुधवार से बेरिकेटिंग का कार्य शुरू कराया जायेगा|
माघ मेला रामनगरिया 17 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक पांचालघाट के गंगा तट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगेगा| जिसको लेकर मेला कमेटी और जिला प्रशासन नें तैयारी तेज कर दी है| पीडब्लूडी के माध्यम से पैंटून पुल बनाये जानें का कार्यतेजी पर है| मेले से सम्बन्धित सभी ठेकों के टेंडर भी उठ चुके है| विगत वर्ष मेला मनोरंजन का ठेका 50.77 लाख रूपये का उठा था| इस बार मेला मनोरंजन का टेंडर 78 लाख रूपये में शाहजहांपुर के इमरान ने लिया है| इस बार 27 लाख रूपये बढ़ोत्तरी से मनोरंजन का ठेका उठा है| वहीं मनोरंजन में इस बार नये किस्मों के झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे| जिसमे डबल स्टोरी मौत का कुआँ वटावर झूला लोगों को पहली बार देखने को मिलेंगे| सफाई व्यवस्था का ठेका 5,99000 रुपये में हुआ है। जबकि गत वर्ष यह ठेका 551000 रुपये का था। पिछली वर्ष लगभग ढाई किलोमीटर क्षेत्रफल में मेला लगाया गया है| इस बार दायरा लगभग तीन किलोमीटर रहेगा|  पांचाल घाट पर माघ के महीने में लगने वाले मेले में इटावा, मैनपुरी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, मध्य प्रदेश व राजस्थान से हजारों कल्पवासी आते हैं।  वहीं इस बार लगभग 1500 शौचालय, 1200 हैंडपंप लगाये जानें की योजना है| मंगलवार को प्रशासनिक पांडल बनने के लिए टिन सेड भी पंहुच गये|