वैश्य नेता की गोदाम में चोरों नें लगाया नकब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को दोपहर बैश्य नेता की बंद पड़ी गोदाम में चोरों नें नकब लगा दिया| जिसके बाद पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच की| व्यापारियों की भीड़ लग गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज निवासी अनुज गुप्ता पुत्र साहू का भाई श्रवण कुमार ने सुबह 11 बजे गोदाम का ताला लगभग 15 दिन बाद खोला| जिसके बाद उन्हें जानकारी हुई की  चला अंदर नकाब लगा है| पुरानी कढ़ाई, कांटा-बाट, पुरानी तिजोरी लोहे की, 1 कुंटल 10 किलो वाट लोहे के गायब  मिले| सूचना पर व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता आदि मौके पर आ गये| सूचना पर चीता पुलिस के सिपाहियों नें जाँच की| कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक तकरीबन एक सप्ताह पूर्व से नकब लगा है| अनुज गुप्ता वैश्य एकता परिषद के कार्यकारिणी सदस्य है|
घूमना चौकी इंचार्ज चन्द्र प्रकाश तिवारी नें बताया कि जाँच करायी जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी| घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है|