सपा में ही है वाल्मीकि समाज का सम्मान: जुगल किशोर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व दर्जा राज्यमंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि बुधवार को वाल्मीकि चेतना सम्मान यात्रा के साथ फर्रुखाबाद पहुंचे। कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है। समाज का हर वर्ग अब भाजपा सरकार से परेशान है। कहा कि जब तक इस सरकार को हटा नहीं देंगे, तब तक सपा की ये यात्राएं चलती रहेंगी।
सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री नें भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दलितों पर अत्यचार हो रहे हैं। हाथरस में दलित बेटी के साथ हुई घटना की याद दिलाई। कहा कि महिला सशक्तिकरण के मोर्चे पर सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है। गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गोरखपुर, लखनऊ व लखीमपुर की घटना की याद भी दिलाई। पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस खुद अपराध कर रही है। जनता सरकार से त्रस्त हो चुकी है, दूसरा विकल्प तलाश रही है। वाल्मीकि समाज का जितना सम्मान सपा सरकार में हुआ उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सफाई कर्मियों का वेतन तीन हजार से 14 हजार कराने का काम किया। वाल्मीकि समाज नें यह तय कर लिया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार बनेगी| सपा सरकार आयी तो वाल्मीकि जयंती का अवकाश होगा, संबिदा कर्मियों का वेतन दोगुना किया जायेगा| कहा कि भाजपा सरकार ने वाल्मीकि समाज के लोगों का उत्पीड़न किया है। एक साल पहले हाथरस में हमारी बहन को मार दिया गया। आगरा में भी वाल्मीकि समाज के व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई। अब 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं तो प्रदेश में फिर युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, नि० वर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव, सपा नेता महेंद्र कटियार, पूर्व सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, बंटी यादव,पूर्व  विधायक उर्मिला राजपूत, सर्वेश अम्बेडकर, इलियास मंसूरी आदि रहे|