विजय दिवस पर सपा नें किया सैनिकों का सम्मान

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को आवास विकास कार्यालय स्थित सपा कार्यालय पर भारत पाकिस्तान युद्ध के विजय दिवस पर सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सैनिकों को सम्मानित किया गया|
जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविन्द गुप्ता, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेचे लाल यादव नें अंगवस्त्र उठाकर सैनिको का सम्मान किया| सपा नेताओं नें कहा कि वीरों की कुर्बानी के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है। भारत के वीर जवान देश वासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटते। जब भी जरूरत पड़ी हमारे वीर जवानों ने हंसते हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता के कर्ज को चुकाया है।
इन्हे किया सम्मानित
सम्मानित सैनिक कृष्ण सिंह, कमला देवी, अशोक कुमार दीक्षित, सोबरन सिंह राठौड़,  रघुवर दयाल , जय सिंह यादव, बाबूराम अवस्थी, राजेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ० अरविंद गुप्ता,सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बेचे लाल यादव ने सम्मानित किया। वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र सिंह कटियार, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, वरिष्ठ नेता जहान सिंह लोधी, पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग यूनुस अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा आदि रहे|