सामूहिक दुष्कर्म के चार दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूँ तो महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जनपद में पुलिस निरंतर मिशन शक्ति के तहत विभिन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है| इसके बाबजूद धरातल पर उल्टा ही नजर आता है| प्रतिदिन दर्जनों लोग पीड़ित महिलाएं, न्याय के लिए गुहार लगाती थाने व पुलिस अधिकारीयों के कार्यालयों के इर्दगिर्द देखी जा सकती हैं| शासन की तमाम कबायत के बाद भी पुलिस आज भी अपने तरीके पर है| छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे मामलों में भी कई-कई दिन तो रिपोर्ट लिखानें में गुजर जाते है|
इसी तरह का मामला मऊदरवाजा थाने का सामने आया है| जिसमे पुलिस नें चार दिन बाद विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत किया है| वाक्या इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला सात दिसंबर की रात महिला अपनी बेटी के साथ घर में सोई हुई थी| तभी ग्राम अर्रापहाड़ापुर निवासी राहुल उर्फ कौशलेन्द्र यादव, आमिर व इबरार महिला के घर में दाखिल हो गये और आरोपी राहुल नें सोते समय महिला का मुंह दबोच लिया| आरोपी रमेश नें उनकी बेटी की पिटाई कर तमंचा निकाल कर शोर मचानें पर गोली मारनें की धमकी दी, और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| जाते समय आरोपी कान से झुमकी भी उतार ले गये| धमकी दे गये की शिकायत की तो हत्या कर देगें| आरोपियों नें यह भी कहा की हमारा बालू खनन का कारोबार है इस लिए पुलिस से उनकी अच्छी पकड़ है| आरोपी असलह लहराते हुए फरार हो गये|
सुबह पीड़िता बीबीगंज पुलिस चौकी पंहुची जहाँ उसे चौकी में कोई नजर नही आया| जिसके बाद शनिवार को तमाम चक्कर लगानें के बाद शनिवार को पुलिस नें पीड़िता का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी| थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह नें बताया की आमोद कुमार सिंह नें बताया की पीड़िता नें आज ही उन्हें सूचना दी| जिसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया| जाँच की जा रही है|