राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष: आपकी राशि का स्वामी मंगल तुला राशि का होकर सप्तम भाव प्रमुख केन्द्र भाव में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।
वृष: आपकी राशि का स्वामी शुक्र धनु राशि में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से मिथुन राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। आज चन्द्रमा भी नवम भाव में सुख और शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको नए सहयोगी मिलेंगे।
मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध जन्म षष्ठम भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलतः आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं। दिन आपका सामान्य रहेगा।
कर्क: कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से अष्टम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार और परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। कारोबार में किसी का सहयोग आपकी मुश्किलों को कम कर सकता है। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।
सिंह: राशि का स्वामी सूर्य वृश्चिक राशि का होकर चतुर्थ सुख भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। चन्द्र के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
कन्या: आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। अपने अनुभव और विवेक से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस और टकराव से बचने का प्रयास करें।
तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से तृतीय भाव में पराक्रम वृद्धि और मन संतोष कारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। नवम चन्द्रमा जो श्री एवं सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आज कोई ऑफर आपको पसंद आ सकता है। किसी अच्छे अवसर को पहचानने में देरी न करें।
वृश्चिक: राशि का स्वाीम मंगल द्वादश व्यय राज्य भाव में और चन्द्रमा तृतीय घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।धनु:आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कई दिनों से कुंभ राशि पराक्रम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज द्वितीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपको अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए, इससे कोई स्थाई सफलता मिल जाएगी।
मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से पहले घर में और चन्द्रमा भी प्रथम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे आपको समय न मिले।
कुंभ:आज आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश भाव में आपके भाग्य वृद्धि करेगा। धन, धर्म और कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति, सफलता की प्राप्ति और हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे। दिन आपका अच्छा व्यतीत होगा।
मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति कुंभ राशि का होकर द्वादश लाभ भाव में चल रहा है, जो मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।