98 में 25 शिकायतों का ही हुआ सम्पूर्ण समाधान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों में से कुल 25 का ही निस्तारण हो सका|
सदर तहसील में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना| जिसमे अधिक मामले भूमि विवाद के सामने आये| समाधान दिवस में आयी कुल 95 शिकायतों में से केबल 25 का ही समाधान हो सका| शेष बची हुई शिकायतों का समय से निस्तारण करनें के निर्देश दिये|
अमृतपुर में सभी फरियादी मायूस लौटे
अमृतपुर संवाददाता: 
सीडीओ एम अरुन्मोली की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया| एसडीएम प्रीती तिवारी व सीओ अजेय शर्मा भी रहे|  59 फरियादी पंहुचे और एक का भी मौके पर निस्तारण नही किया जा सका| जिससे सभी फरियादी केबल भरोसे की लालीपॉप चूसकर घर लौट गये|