बस अड्डे के सामने युवक के मारी गोली, हालत गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रोडवेज बस स्टैंड पर युवक के मारी गोली, हालत गम्भीर
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला छत्ता दलपतराय निवासी 30 वर्षीय ध्रुव पांडेय बुधवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड के सामने कुछ लोगों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह घायल होकर मौके पर गिर गया। भीड़भाड़ होने की वजह से आरोपी भाग गए। कुछ ही देर में पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल के भर्ती कराया। गोली उसके सीने में लगी है। हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद बस स्टैंड के सामने की सभी दुकानें बंद हो गई। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल घटना का कारण कोई नहीं बता रहा है। बताया जाता है कि घटनास्थल के पास एक दुकान का उद्घाटन था। उसी के पास कुछ लोगों में विवाद हो गया था। लोहिया से रेफर कर दिया गया है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि दोस्तों में शराब के नशे में विवाद हुआ था। उसी के चलते गोली मारी गई है। जांच की जा रही है।