अबैध रूप से बना बंद पड़ा छपाई कारखाना सील

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका की भूमि पर बने छपाई कारखाने को पालिका कर्मियों नें शनिवार को सील कर दिया| इससे पूर्व कारखाना पर नोटिस चस्पा किया गया था|
शहर के सधबाड़ा निवासी विपिन व बबलू पुत्र वीर मोहन साध का अंगूरीबाग में एक छपाई कारखाना है| जो वर्षो से बंद चल रहा है| विगत 17 नवंबर को अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका नें बंद पड़े छपाई कारखानें पर नोटिस चस्पा कराया था| जिसमे कहा गया था कि जिस जगह पर कारखाना बना है उस जगह पर पूर्व में पालिका का बेडारास बना था| ईओ नें नोटिस चस्पा कर निर्माण को अबैध बता तीन दिन में पालिका कार्यालय में पेश होनें को कहा गया था| लेकिन समयावधि निकल जानें के बाद भी जब कारखाना मालिक नही पंहुचे| जिस पर शनिवार को कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, कर निरीक्षक योगेन्द्र सिंह आदि पंहुचे और  बंद पड़े कारखानें को सील कर दिया|