आजादी के अमृत महोत्सव में दोहराया क्रांति का इतिहास

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को फतेहगढ़ के डीएन डिग्री कालेज में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपरांत (ग्राम गौरव सम्मान) अन्नदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जिले की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका बताते हुए बॉबी दुबे ने बताया की 18 सो 57 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में फर्रुखाबाद के हर घर का सदस्य सम्मिलित हुआ था श्री जगदीश शुक्ला अनंत कुमार साक्षी के नेतृत्व में श्रीप्रकाश शुक्ला, ललित, देशराज, कालीचरण चंदन राम सारस्वत फर्रुखाबाद के प्रथम विधायक सियाराम, राम प्रसाद बिस्मिल के साथ राम नारायण मिश्र का विशेष योगदान रहा रामनारायण आजाद लिबरेशन ग्रुप का फर्रुखाबाद में निर्माण हुआ
उद्बोधन के क्रम में ओमवीर ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया| फर्रुखाबाद का इतिहास वैदिक काल पर प्रकाश डालते हुए बाहों में ऋषि धनवंतरी, ऋषि चमन, ऋषि वक्त कंपिल में पांचाल में संख्या में भगवान बुद्ध का स्वर्गारोहण फर्रुखाबाद में इन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला|  उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम 1080 से प्रारंभ हो गया था, फतेहगढ़ में 1775 में छावनी स्थापित हुई|
लोक भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोपाल ने कहा कि फर्रुखाबाद का गौरव हर जगह फैल रहा है, जिसमें हिमांशु व सुधांशु दोनों भाइयों ने गुड बनाकर पूरे भारत में फर्रुखाबाद का नाम रोशन किया है| शाहजहांपुर के चंद्रपालशून्य लागत से कृषि कर रहे हैं| देश में आई महामारी कोरोना के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी| उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी उन लोगों को अपने साथ ले गई जो लोग हर तरीके से साधन संपन्न व मंत्री स्तर के थे| उनके कहने का मतलब जिस आदमी की इम्युनिटी पावर स्ट्रांग थी वह व्यक्ति ही इस कोरोना वायरस से लड़ सका| अतः आज के समय में अपने शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग करना अति आवश्यक है| हाइब्रिड बीजों का प्रयोग बंद होना चाहिए| क्योंकि हाइब्रिड बीज एक बार ही प्रयोग में आता है अर्थात बीज अपनी संतान उत्पत्ति नहीं कर पाता| इसका मतलब इस बीज के साथ रसायनिक खाद कीटनाशक, खरपतवार नाशक, डालकर फसलों का उत्पादन को जहर बना देती है| हमारे भोजन में बढ़ रहा जहर कैंसर का कारण बन रहा है| इस कार्यक्रम में कायमगंज क्षेत्र के निवासी सुधांशु गंगवार रहे उन्होंने अपने द्वारा तैयार किए जा रहे हैं ऑर्गेनिक फूड के बारे में लोगों को बताया| कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार राठौर ने की| कार्यक्रम के संयोजक विजय राठौर  रहे|