राम चरित मानस पाठ में झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मंगलवार को श्री सिद्धपीठ धाम में श्री बाबा काल भैरवनाथ सुन्दर समिति के द्वारा राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया| जिसमे चौपाई के माध्यम से श्रीराम कथा का मनोहारी व्याख्या की गयी| कथा का रसपान कर श्रद्धालु भावविह्वल हो गये।
श्री सिद्धपीठ धाम में रंग बिरंगी रोशनी व विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम का दरबार सजाया गया। इसके बाद रामायण वाचक रूप सुजीत पाठक,  नवीन मिश्र, आशुतोष मिश्र नें इसका मनोहारी मानस पाठ किया| विमल चतुर्वेदी,  ,ज्ञानेद्र सिंह, करन सिंह , डॉक्टर रोहित तिवारी, डॉ० अमित शुक्ला, ऋषभ राठौर , रामू ,गोविंद,अनिल पाण्डेय , मिंटू रस्तोगी, वीरपाल,  शिशपाल यादव , राम जी त्रिवेदी आदि रहे।