मायके में रह रही विवाहिता के सिर में गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) पति के साथ मायके में रह रही विवाहिता की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी| उसक शव मायके से कुछ दूर हाथा में पड़ा मिला| उसकी   गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| हत्या की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पंहुच गये और जाँच पड़ताल की|
पड़ोसी जनपद एटा के सराह अगहत निवासी नफीस का विवाह थाना जहानगंज के ग्राम तकिया (रुनी चुरसई) निवासी मख्मुलशाह की 24 वर्षीय पुत्री रवीना के साथ हुआ था| लगभग 45 दिन से रवीना अपने पति नफीस के साथ मायके में ही रह रही थी| बीती रात वह अपने मामा इशरार की बेटी मुस्कान के विवाह के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होनें गयी थी| मुस्कान की आज बरात आनी है| कार्यक्रम में शामिल होनें के बाद वह अपने मायके लौट आयी| रात में नफीसा अपने पिता मख्मुलशाह व भाई नन्हे व पति नफीस के साथ सो रही थी| नफीसा की माँ फातमा भ एक विवाह समारोह में शामिल होनें बीते दिन गयी थी|
सुबह तकरीबन 6:60 बजे नफीसा का रक्तरंजित शव उसके मायके से बमुश्किल डे ढ सौ मीटर दूर रुनी निवासी हरीश चंद्र के हाथा में पड़ा मिला| उसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी| घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ राजवीर वथानाध्यक्ष देवेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उनके साथ ही फिल्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर आ गयी| उन्होंने जाँच पड़ताल की|  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका रवीना ढाई माह की गर्भवती भी थी|  हत्या किसने की और रात में वह घटना एस्थल पर क्या करनें गयी थी पुलिस कुछ सबालों के जबाब जाननें में लगी है| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि जाँच की जा रही है| महिला की गोली मारकर हत्या की गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराकर जो बैधानिक कार्यवाही होगी वह की जायेगी|