आत्म उन्नति के मार्ग की सत्संग और साधना से तलाश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के नवदिया स्थित महात्मा रामचन्द्र की समाधि के निकट उनके शिष्य श्री श्याम बिहारी लाल की समाधि पर तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन चल रहा है| जिसमे सदनाम, सत्संग और सद्गुरु पर मंथन चल रहा है|
बीते शनिवार से शुरू हुआ वार्षिक सत्संग समारोह 15 नवंबर को समाप्त होगा| जिसमे प्रार्थना, आंतरिक अभ्यास, शांति पाठ, प्रवचन, बुजुर्गो के जीवन पर प्रकाश के कार्यक्रम किये जा रहे है| परम संत महात्मा रामचंद्र की समाधि के निकट उनके शिष्य परमसंत श्याम बिहारी की समाधि पर सत्संग का आयोजन हो रहा है| जिसमे सद्गुरु, सादगी और साधना पर ध्यान दिया जा रहा है| भंडारा भी लगातार चल रहा है| सत्संग में आदमी के आचरण पर ध्यान दिया जा रहा है, आत्म उन्नति कैसे हो पर भी मंथन चल रहा है| प्रमुख मुख्य न्यासी ओम बिहारी लाल, सेवक प्रदीप कुमार, राम विलास पाल, महिपाल सिंह, नरेश चन्द्र शर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता आदि रहे|