बारूद भरा पाइप फटने से किशोर की मौत, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती दीपावली की रात पाइप में बारूद भरकर चलनें के दौरान संदिग्ध रूप से पाइप फटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया| गंभीर हालत में परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जिसके बाद परिजनों नें पड़ोस के युवक पर ही हत्या का आरोप लगाया| पुलिस जाँच कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट बंधा निवासी चन्द्रपाल जाटव का 11 वर्षीय पुत्र गंगाधर  बीती दीपावली की रात पड़ोसी  किशोर चन्द्रप्रकाश के घर के सामने खेल रहा था बारूद भरी पाइप संदिग्ध रूप से किशोर गंगाधर के पेट में  घुस गयी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| परिजनों नें उसे गंभीर हालत में लेकर लोहिया अस्पताल आ गये |जिसके बाद चिकित्सक नें गंगाधर को मृत घोषित कर दिया|
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अजेय शर्मा, कोतवाल विनोद शुक्ला, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी व फील्ड यूनिट की टीम घटना स्थल पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| मृतक पांच भाईयों में सबसे छोटा था| मृतक का पिता चन्द्रप्रकाश मजदूरी का कार्य करता है| गंगाधर की मौत पर उसकी माँ प्रेमवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के पिता चन्द्रप्रकाश नें आरोप लगाया कि उनकी पुत्री 18 वर्षीय नेहा को पड़ोस के टानू पुत्र श्याम सुन्दर नें बेंच दिया| पुलिस में शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई| आरोपियों से इसी को लेकर विवाद चल रहा है| जिसके जिसके चलते उसके बेटे की हत्या की गयी है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|