सरकार बनी तो एक ही स्कूल में पढ़ेंगे अमीर व गरीबों के बच्चे: अखिलेश कटियार

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लौह पुरुष सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सपा की संगोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार नें कहा की सपा की सरकार बनी तो अमीर और गरीबों को बच्चे एक ही विद्यालय में शिक्षा लेंगे| उन्होंने भाजपा पर भी तीखे हमले किये|
शहर के मसेनी स्थित एक भाजपा नेता के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे राष्ट्रीय सचिव नें कहा कि सरदार पटेल और उनके विचारों को मरने नही दिया जायेगा| आज यदि सर्दी होती है तो सर्दी में लोग मरते है क्या यही है सरदार पटेल का भारत| उन्होंने कहा कि सरदार पटेल नें जीवन भर कमजोरों के लिए संघर्ष किया| आज  निजीकरण का दौर चल रहा है| सपा की सरकार आयी तो निजीकरण को वापस कर सरकारी करण होगा| उन्होंने कहा संधियों को सरकार से बाहर करने का समय आ गया है| उन्होंने कहा 2022 में लखनऊ बदलनें और 2024 में केंद्र में बदलाव लाया जायेगा|
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के सपनों का भारत अखिलेश यादव बनायेगें| उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनी तो प्रयास किया जायेगा की हर घर का बच्चा लेपटॉप लेकर चले| शिक्षा केन्द्रीय बननी चाहिए| पूरे देश की शिक्षा निति बने उसे अंतराष्ट्रीय स्तर का बनकर उसे व्यापार परक बनाया जाये| उनका प्रयास होगा की यदि सरकार बनी तो उनकी सरकार का प्रयास होगा की अमीर और गरीबों का बच्चा एक ही स्कूल में पढ़ें| बसपा आरएस और भाजपा की गोद में बैठकर वह अपनी नैया बचाये| वहीं उन्होंने बीते दिन उमा भारती के वयान पर पलट बार किया उन्होंने कहा की अगर यह मानते है कि मशीनों में हेराफेरी करके जनता के अधिकार को लूटकर वह सत्ता में बने रहेंगे यह उनकी गलत फयमी है यह जनता की ताकत को हल्के में ले रहे है जनता जिस दिन चाहेगी उस दिन उन्हें कुर्सी खाली करनी होगी| जिले में भी कई जगह बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को गाँव से बाहर जनता वापस भेजने लगी है|
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें  कहा की आज से हर बार 31 अक्टूबर को दो मेधाबी छात्रों को सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्मान से प्रतिवर्ष सपा सम्मानित करेगी|  प्रदेश सचिव डॉ0 जितेन्द्र यादव, नि. महासचिव विजय यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, सर्वेश अंबेडकर, राशिद जमाल सिद्दीकी, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी, सुबोध यादव,रिंकू कटियार, करन सिंह, युनूस अंसारी, जितेन्द्र यादव सिरोली, इलियास मंसूरी, रजत क्रन्तिकारी आदि रहे| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव नें किया|
जबाहर सिंह गंगवार सपा जिलाध्यक्ष पर भड़के
मंच पर बातचीत करनें के दौरान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें सपा नेता जबाहर सिंह गंगवार को टोंक दिया| जिस पर वह भड़क गये| उन्होंने अपना भाषण समाप्त करनें के बाद मंच पर ही जिलाध्यक्ष से कहा कि उनका यह तरीका पसंद नही आया और उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज करायी| उन्होंने कहा की वह पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से है| इसका मतलब की उनसे मंच से इस तरह से बर्ताब किया जायेगा|