काशीराम कालोनी की तरह बढ़ रहे मददगारों के हाथ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को काशीराम कालोनी में बिजली ना आनें से कालोनी के लोग बड़ी समस्या से जूझ रहे है| जलभराव नें जीवन नरक बना दिया है| वहीं अब समाजसेवी लोगों की नजरें जरूरत मंदों की तरह इनायत हो रही है| बुधवार को भी जरूरत मंदों को मोहन अग्रवाल नें भोजन के पैकेट वितरित कराये|
फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल काशी कालोनी में पंहुचे और बाढ़ पीड़ित कालोनी के बाशिंदों का दर्द जाना| मोहन नें कहा कि हर समय जरूरत मंदों की मदद के लिए खड़े है| लिहाजा बुधवार को उन्होंने 1000 लंच पैकेट वितरित किये| अभी तक सत्ताधारी कोई जनप्रतिनिधि ना पंहुचनें से लोग आक्रोशित हैं|  राहुल जैन,अमन जैन, सनी गुप्ता, सतांशु करियर,शुभम गुप्ता,सुनीत दीक्षित आदि रहे| पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल भी माँ रसोई से भोजन के पैकेट भेज रहें हैं|
हिन्दू महासभा भी कर रही सराहनी कार्य
जेएनआई ब्यूरो: कालोनी के बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है| लिहाजा हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, विधार्थी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मोनू तिवारी व सह मंत्री अर्जुन दीक्षित, हिमांशु दुबे, लकी दीक्षित टीम के साथ राहत कार्य करनें में लगे है| देर रात तक पूरी टीम मीटर बॉक्स को पानी से बाहर निकालनें में लगी रही|