तीन माह से वेतन ना मिलने पर पांच घंटे स्वास्थ्य सेवाएं की बाधित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत तीन माह से वेतन ना मिलने से खफा अरबन स्वास्थ्य कर्मियों नें कार्य बाधित कर नारेबाजी की| तकरीबन 5 घंटे तक कार्य बाधित रखा| इसके बाद दो दिन में कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी काम पर लौटे|
दरअसल अरवन पीएससी नौलख्खा काशीराम कालोनी, रकाबगंज, साहबगंज व भोलेपुर के साथ ही लिजीगंज पीएचसी के अरवन के स्वास्थ्य कर्मीयों नें बीते तीन माह से वेतन ना मिलने पर कोविड टीकाकरण आदि कार्य बाधित कर दिया| जिलामहामंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ नरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित हुआ प्रदर्शन लगभग 5 घंटे तक जारी चलता रहा| जिसके बाद हड़ताली कर्मियों की अपर चिकित्साधिकारी डॉ० दलवीर सिंह से वार्ता हुई, जिसमे एनबीएचएम नोडल अधिकारी डॉ0 दलवीर सिंह व अरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कोऑर्डिनेटर राजीव पाठक से फोन पर वार्ता के बाद उन्हें दो दिन में कार्यवाही का भरोसा दिया गया| जिस पर हड़ताल कर रहे अरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दर्जनों संविदा स्वास्थ्य कर्मियों नें हड़ताल वापस ले ली| रत्नेश कुमार,अखिलेश कुमार,अंकित दीक्षित, प्रभात यादव, विजय सिंह ,आदर्श कुमार सिंह, पंकज कुमार, अजय मिश्रा, योगेंद्र आदि लोगों ने प्रदर्शन किया।