सपा उपाध्यक्ष नें साथियों सहित साइकिल छोड़ पंजे से मिलाया हाथ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत नें मंगलवार को कांग्रेस से अपना पंजा मिला लिया| वह अपने समर्थकों सहित काग्रेस में शामिल हुए|
फतेहगढ़ भोलेपुर स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी जनपद फर्रुखाबाद  शरद मिश्रा व प्रदेश सचिव मनोज पटेल पंहुचे| उनकी सामने  समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत नें कांग्रेस की सदस्यता ली| यूपी कांग्रेस के महासचिव ने जिलाध्यक्ष विजय कटियार की पीठ ठोंकी| उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे यूपी में लड़ेगी| प्रदेश सचिव मनोज पटेल ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है डीजल पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं की महंगाई आसमान छू रही है गरीबी का स्तर बढ़ गया है भाजपा सरकार सिर्फ चंद लोगों की हितेसी बनकर कार्य कर रही है आम जनमानस आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को अच्छा सबक सिखाएगा| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें भी विचार रखे|
यह सपाई हुए कांग्रेस में शामिल 
सपा जिला जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड कायमगंज सचिन राजपूत,कोषाअध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड प्रताप सिंह, ब्लाक महासचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड घनश्याम वर्मा, सचिव मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड गोलू जोशी|
प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया, राजीव सैनी, आदि ने अपने विचार रखे | युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी, कैलाश यादव, मनोज गंगवार, इरफान प्रधान, श्री कृष्ण गौतम, भानु चतुर्वेदी, जय सिंह शाक्य राकेश सागर आदि रहे|